Proposal To Reduce Gst Rates On Autism Care And Lead Scrap What Is The Key Issue
क्या है अहम मुद्दा?
नवभारतटाइम्स.कॉम•
जालान ने कहा, ऑटिज्म से जुड़ी देखभाल के केंद्रों और सेवाओं पर GST दर को 18% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। इससे परिवारों और संस्थानों पर वित्तीय बोझ घटेगा। एक और अहम मुद्दा लेड स्क्रैप पर जीएसटी का है। इस पर जीएसटी 18% होने से बड़े पैमाने पर कर चोरी की शिकायतें हैं। इससे बैटरी मैन्युफैक्चरर्स को दिक्कत हो रही है। जीएसटी रेट 5% हो जाए तो बेजा लाभ लेने की गुंजाइश घटेगी, ईमानदार मैन्युफैक्चरर्स को राहत मिलेगी और सरकार को करीब 2000 करोड़ का अतिरिक्त जीएसटी रेवेन्यू मिल सकता है।