Rbis Fcnrb Forex Swap Facility Closed Benefit Only On Deposits Till August 31
FCNR(B) फॉरेक्स सुविधा समय से पहले बंद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने FCNR(B) डिपॉजिट के लिए अपनी स्पेशल फॉरेक्स स्वैप सुविधा को समय से पहले बंद करने का फैसला किया है। इस स्कीम के तहत 52.3 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा आई है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सेंट्रल बैंक ने शुक्रवार को कहा कि यह सुविधा अब सिर्फ़ 31 अगस्त तक जुटाए गए FCNR(B) डिपॉजिट के लिए उपलब्ध होगी, जबकि इन डिपॉजिट के बदले स्वैप की सुविधा 11 सितंबर तक RBI के पास ली जा सकेगी। RBI ने 8 जून को खास USD-INR फॉरेक्स स्वैप सुविधा शुरू की थी। इसमें FCNR(B) डिपॉजिट, एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग (ECB) और ओवरसीज फॉरेन करेंसी बॉरोइंग (OFCB) शामिल थे। इसका मकसद NRI डिपॉजिट को आकर्षित करना और बैंकों व सरकारी कंपनियों को सस्ते डॉलर फंड लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। जुलाई के आखिर तक इन स्कीमों के जरिए लगभग $41 बिलियन का इनफ्लो हुआ था। 13 अगस्त तक, इन तीनों जरियों से कुल मिलाकर $56.846 बिलियन का फॉरेक्स इन्फलोज हुआ।