Savarkar Remark Case Against Rahul Gandhi Closed In Supreme Court Up Govt Cites Lack Of Sanction
राहुल के खिलाफ सावरकर केस बंद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लंबित निजी आपराधिक शिकायत की कार्यवाही रद्द कर दी। मामला हिंदुत्व विचारक सावरकर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने के आरोपों से जुड़ा था। राज्य सरकार ने कहा कि इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी नहीं थी।