बॉण्ड बेचकर जुटाए 4,200 करोड़ रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम
sbi raises rs 4200 crore from foreign investors by selling bonds
पीटीआई, नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी लंदन शाखा के जरिए विदेशी निवेशकों से 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,200 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। ये पैसे बैंक ने बॉण्ड जारी करके जुटाए हैं, जिस पर निवेशकों को 5.25 प्रतिशत की दर से ब्याज (कूपन रेट) दिया जाएगा। एसबीआई ने बताया कि इन रेगुलेशन एस (Regulation S) बॉण्ड्स की कीमत 5 साल के अमेरिकी ट्रेजरी के आधार पर तय की गई है।