गंदगी में बन रही थी मिठाई, लापरवाही पर कार्रवाई

नवभारतटाइम्स.कॉम
sweets being made in filth major action on food establishments in faridabad samples sent for testing
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ गुरुवार को बल्लभगढ़ शहर में दो स्थानों पर खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चावला कॉलोनी में बर्फी का सैंपल लिया गया, जबकि नत्थू कॉलोनी में बिना लाइसेंस घेवर तैयार करने और साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की गई। टीम ने घेवर और मावा के सैंपल भी जांच के लिए गए हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी। मौके पर करीब 200 किलो सादा घेवर, 50 किलो तैयार घेवर और करीब 70 किलो मावा रखा हुआ मिला। तैयार घेवर और मावा के एक-एक सैंपल लिए गए।