Those Who Defame Ram Mandir Will Be Dealt With Yogi Adityanath Cm Also Spoke On Sanatan And Cows
राम मंदिर को बदनाम करने वालों से निपटेंगे: योगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, अयोध्या : सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि सनातन, अयोध्या और राम मंदिर पर हमला करने वाली ताकतें अभी सक्रिय हैं। उनकी पहचान कर सख्ती से जवाब देने के लिए एकजुट होना है। ये वही ताकतें हैं जो सत्ता के लिए देश को बांटने में भी पीछे नहीं रहीं। 1947 में देश के बंटवारे में हिंदू और सिख ही नहीं कटे, देश भी कटा। ऐसा तभी हुआ जब हम जाति-संप्रदाय व धार्मिक आधार पर बटे थे। लेकिन अब हम राम मंदिर, अयोध्या व सनातन को बदनाम करने वाली ताकतों का मजबूती से जवाब देने की तैयारी में हैं।
सीएम योगी ने दिगंबर अखाड़ा में परमहंस रामचंद्र दास की 23 पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि उनके त्याग और तपस्या के कारण ही आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना साकार हुआ है। अयोध्या पहुंचने पर सीएम ने संकटमोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां रामलला का विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।‘गाय सनातन धर्म की धरोहर’
सीएम ने गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग वालों को भी जवाब दिया। कहा कि मुझे तब आश्चर्य हुआ जब एक मौलवी यह मांग करते मेरे पास आए। सीएम ने कहा कि गाय केवल पशु नहीं, बल्कि सनातन धर्म और भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, जिनका समावेश हर हिंदू के धार्मिक कार्य में किया जाता है।