केंद्रीय मंत्री ने शहीदों और विस्थापितों को दी श्रद्धांजलि

नवभारतटाइम्स.कॉम
union minister krishan pal gurjar pays tribute to martyrs and displaced persons on partition horrors remembrance day
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : सेक्टर-12 स्थित सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लाखों लोगों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन करोड़ों लोगों के विस्थापन और असीम पीड़ा का साक्षी रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन कर मोमबत्ती जलाकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। विभाजन का दंश झेल चुके प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुभव साझा किए। कृष्णपाल गुर्जर ने आधुनिक फरीदाबाद के निर्माण में विस्थापित परिवारों के साहस और पुरुषार्थ की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज रामपाल ने कहा कि यह दिन इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का है।