सड़क से सेक्टरों तक

नवभारतटाइम्स.कॉम
80th independence day in gurgaon from streets to sectors tricolor enthusiasm everywhere
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

मिलेनियम सिटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के सेक्टरों, सोसायाटियों सहित प्रशासनिक व शैक्षिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रम हुए। जिलास्तरीय कार्यक्रम सेक्टर-38 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा रहे। बादशाहपुर और मानेसर में भी ध्वजारोहण किया गया। बादशाहपुर में विधायक सतीश फागना ने तिरंगा फहराया। मानेसर में विधायक मुकेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में SDM दर्शन यादव मौजूद रहे। वहीं, पटौदी में विधायक बिमला चौधरी मुख्य अतिथी रहीं।
जिलास्तरीय समारोह में स्टूडेंट्स ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रणवानन्दा इंटरनैशनल स्कूल के बच्चों ने वंदे मातरम पर प्रस्तुति दी। पीएमश्री स्कूल अर्जुन नगर के बच्चों ने कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी। जैकबपुरा स्कूल की छात्राओं ने पंजाबी और सेक्टर-4/7 स्कूल के बच्चों ने राजस्थानी नृत्य किया।

रेकमेंडेड खबरें