बीच सड़क कार रोक युवक पर हमला, बचाव में आए दोस्त पर चाकू से वार

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth attacked after stopping car in middle of road friend stabbed
nNBT रिपोर्ट, बल्लभगढ़

सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने एक कार को बीच रास्ते रोककर चालक और उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलों की मेडिकल जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
प्रेम नगर, बल्लभगढ़ निवासी जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि 13 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह अपने दोस्त विजेंद्र निवासी प्याला के साथ कार से विपुल मोटर्स के पास पहुंचे थे। उनके पीछे दूसरी कार में दोस्त विक्रम भी आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने रास्ता रोक दिया और जबरन कार की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर आरोपी ने जितेंद्र से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर विजेंद्र के साथ भी हाथापाई की गई। आरोपियों ने विक्रम की बाईं जांघ में चाकू घोंप दिया, जबकि विजेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला किया।