गौतमबुद्ध नगर में शान से लहराया तिरंगा

नवभारतटाइम्स.कॉम
grand celebration of independence day in gautam buddh nagar tiranga yatra and patriotic programs galore
n टीम NBT, नोएडा/ग्रेटर नोएडा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी एरिया में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और देशभक्ति के कार्यक्रम हुए। कलेक्ट्रेट व कैंप कार्यालय में डीएम मेधा रूपम, नोएडा अथॉरिटी में सीईओ कृष्णा करुणेश, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और यमुना अथॉरिटी कार्यालय में सीईओ आरके सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सेक्टरों, सोसायटियों और शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए।
तिरंगा यात्रा निकाली

सपा की जिला इकाई ने पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराने के बाद जीटी रोड चिटेहरा बाईपास से दादरी स्थित शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं, राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने सेक्टर-चाई-3 कार्यालय में कार्यक्रम किया। किसान सभा ने 44 गांवों में ‘किसान जोड़ो, किसान बचाओ’ यात्रा निकाली। भाकियू (कृषक) ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया। सेक्टर-53 के अखबार वितरकों ने हर साल की तरह इस बार भी अपने डिपो पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्रेस के पदाधिकारियों और वितरक साथियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में डिपो अध्यक्ष रामजी पांडे मौजूद रहे।

देशभक्ति की झलक

ग्रेनो वेस्ट के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में संस्थान, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-36 के समसारा स्कूल, सेक्टर अल्फा-1 के सेंट जोसेफ स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेनो वेस्ट के श्री राम यूनिवर्सल स्कूल में भी आयोजन हुआ। सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज, मंथन और केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं। वहीं, आईएमएस नोएडा, रायन इंटरनैशनल स्कूल नोएडा, सेक्टर-150 के सरकारी प्राथमिक विद्यालय, एमिटी यूनिवर्सिटी में भी आयोजन हुए।