Thieves Fled With All Four Wheels Of The Car Outside The Society Chemical Engineers Vehicle Targeted
गाड़ी से आए चोर, सोसायटी के बाहर कार के चारों पहिए ले गए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-86
खेड़कीदौला एरिया के सेक्टर-86 स्थित अर्बन पिरामिड स्क्वायर सोसायटी के आसपास चोरों का गिरोह सक्रिय है। सोसायटी के बाहर सर्विस रोड के किनारे खड़ी गाड़ियों के पहिए चोरी हो रहे हैं। अब गुरुवार रात गाड़ी से आए चोर एक केमिकल इंजीनियर की कार के चारों टायर अलाय व्हील सहित ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सोसायटी निवासी केमिकल इंजीनियर अभिषेक पांडेय ने बताया कि गुरुवार रात 8 बजे अपनी कार सोसायटी के बाहर सर्विस रोड पर पार्क की थी। शुक्रवार दोपहर गाड़ी के पास पहुंचे तो चारों टायर अलाय व्हील सहित गायब थे। बताया जा रहा है कि चोर तड़के करीब दो बजे कार से आए थे और बेहद सफाई से चारों पहिए निकाल ले गए।