अवैध निर्माण पर 529 प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस

नवभारतटाइम्स.कॉम
529 property owners noticed for illegal construction in gurgaon dtp enforcement strict on rule violations
n NBT न्यूज, गुड़गांव

लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन और पार्किंग से जुड़ी अनियमितताओं पर डीटीपी एन्फोर्समेंट टीम ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की ओर से विभिन्न कॉलोनियों में 529 प्रॉपर्टी को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 235 नोटिस सुशांतलोक एक और 148 नोटिस विपुल वर्ल्ड में हैं। इसके अलावा आरडी सिटी, साउथ सिटी वन और ग्रीनवुड सिटी में संपत्तियों को नोटिस दिए गए हैं। जांच में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण, निर्धारित सीमा से अधिक निर्माण, सर्वेंट रूम में नियमों के विपरीत बदलाव जैसे मामले आए हैं। है। कॉलोनियों में पार्किंग से जुड़ी शिकायतों को भी गंभीरता से लिया गया है।