शहीदों की प्रतिमाओं की नहीं ली किसी ने सुध

नवभारतटाइम्स.कॉम
neglect of martyrs statues on independence day lack of tributes in faridabad
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में देशभक्ति का ज्वार उमड़ा। लेकिन शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाएं श्रद्धांजलि की एक माला तक को तरसती रहीं। एनआईटी क्षेत्र की गांधी कॉलोनी के सामने भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाएं लगी हैं पर किसी ने प्रतिमाओं पर माला नहीं चढ़ाई।