2 Robbers Arrested In Encounter On Yamuna Expressway After Giving Lift And Looting Hostages Rescued
लिफ्ट देकर लूटते थे, मुठभेड़ में दो अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, दनकौर
यमुना एक्सप्रेसवे पर लिफ्ट के बहाने लोगों को कार में बैठाकर लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से दो बंधकों हेमेंद्र और नमन को भी सकुशल छुड़ा लिया गया। पीआरवी को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि कार सवार 2 बदमाशों ने एक युवक हेमेंद्र (राजस्थान) को लिफ्ट देने के बाद बंधक बना लिया और उससे ऑनलाइन रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना में शामिल आई-20 कार की पहचान कर पीछा शुरू किया। गलगोटिया अंडरपास के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अभिनय पल्लव (बिहार) और सत्यम सिंह (हापुड़) घायल हो गए।