हरियाली तीज पर महिलाओं ने रखा व्रत, गाए गीत

नवभारतटाइम्स.कॉम
hariyali teej women observed fast sang songs swung on swings and danced to dj
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

शहर में शनिवार को हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेक्टरों और सोसायटियों के पार्कों में हरियाली तीज को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर निवासियों ने सामूहिक रूप से तीज का त्योहार मनाया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख शांति के लिए व्रत रखा। लोगों ने तीज पर्व पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। सेक्टरों और सोसायटियों में आरडब्ल्यूए व सामाजिक संस्थाओं की ओर से हरियाली तीज पर महिलाओं के लिए रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स, सेल्फी पॉइंट, गीत, डांस ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने गीत गाकर झूला झूली।
अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ उठाया

सेक्टर 39 स्थित इरोस गार्डन में आरडब्ल्यूएस ने काउंट्री क्लब में महिलाओं के लिए तीज पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सोसायटी की सभी महिलाओं ने मिलकर पर्व मनाया। महिलाओं ने झूला झूली। इस दौरान विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ उठाया। प्रधान सतीश ओम शर्मा ने बताया कि पहली बार हरियाली तीज पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर 7 स्थित छत्री वाला पार्क में ब्रदरहुड वेलफेयर असोसिएशन ने हरियाली तीज पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

मातृ शक्ति स्नेह मिलन समारोह का आयोजन : प्रधान जीएस पुरी ने बताया कि कार्यक्रम में सेक्टर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया और डीजे पर खूब डांस किया। इस अवसर पर महिलाओं ने झूला झूली।