7 कंपनियां इस हफ्ते IPO से 6,400 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में

नवभारतटाइम्स.कॉम
7 कंपनियां इस हफ्ते IPO से 6,400 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में
n NBT रिपोर्ट, मुंबईः इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ( IPO ) बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। इस हफ्ते सात कंपनियां आईपीओ के जरिए सामूहिक रूप से करीब 6,400 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट में होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स, ललिता ज्वेलरी मार्ट, शंकेश ज्वेलर्स, सनशाइन पिक्चर्स, गजा अलर्टनेटिव और टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के इश्यू खुल रहे हैं। Shankesh Jewellers: यह 18 अगस्त को खुलेगा। कंपनी 367.18 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 20 अगस्त तक 88-93 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 160 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के NSE और BSE पर 25 अगस्त को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Gaja Alternative Asset Management: कंपनी 550 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू 19 अगस्त को खुल रहा है। क्लोजिंग 21 अगस्त को होगी। प्राइस बैंड 152-160 रुपये प्रति 26 अगस्त को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Lalithaa Jewellery Mart: ललिता ज्वैलरी मार्ट का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 17 अगस्त को खुलेगा और 19 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने IPO के लिए ₹190 से 201 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO 1,700 करोड़ रुपये का इश्यू है। इस ऑफरिंग में 1,200 करोड़ रुपये के नया इश्यू और 500 करोड़ के OFS शामिल है।

Horizon Industrial Parks: सब्सक्रिप्शन के लिए 17 अगस्त को खुलेगा और 19 अगस्त को बंद होगा। प्राइस बैंड 57–60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह IPO 2,600 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है।

Sunshine Pictures: हॉलिडे से लेकर द केरला स्टोरी जैसी फिल्म प्रोड्यूस करने वाले प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल शाह की सनशाइन पिक्चर्स का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने IPO के लिए 342 से 360 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेयर 25 अगस्त को शुरुआत कर सकते हैं।

शाह ने कहा कि सनशाइन पिक्चर्स अपने मुख्य फिल्म प्रोडक्शन बिजनेस के साथ-साथ म्यूजिक और डिजिटल-फर्स्ट कंटेंट जैसे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी-बेस्ड बिजनेस बनाने में बड़ा लॉन्ग-टर्म वैल्यू देखती है। कंपनी म्यूजजिक बिजनेस में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना बना रही है। शाह ने संकेत दिया कि कंपनी का अगला फोकस थिएट्रिकल बिजनेस के साथ म्यूजिक, डिजिटल कंटेंट और अन्य कंटेंट वर्टिकल को जोड़कर एक इंटीग्रेटेड एंटरटेनमेंट कंपनी बनाने पर है। शाह का दांव कंटेंट का पूरा बिजनेस इकोसिस्टम खड़ा कर, म्यूजिक, डिजिटल और थिएट्रिकल कारोबार के मिश्रण से जोखिम को संतुलित कर लंबे समय में रेवेन्यू बढ़ाने का है।