Be Careful Dont Say Things That Benefit Bjp Akhilesh Yadav
कुछ ऐसा न बोलें, जिसका लाभ बीजेपी उठा ले: अखिलेश
Contributed by: Anand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा में कुछ महीने बाकी हैं, इसलिए राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंच से बेहद सावधानी से बोलने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, अब केवल टिकट तय होना है, इसलिए कोई भी नेता ऐसा बयान न दे जिसका फायदा बीजेपी उठा सके। अखिलेश ने बताया कि छोटे और बड़े नेताओं के लिए अलग-अलग पर्चे छपवाए जाएंगे, जिनमें बताया जाएगा कि उन्हें क्या बोलना है और उसके अलावा कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को किसानों की खाद की समस्या, एक्सप्रेस-वे की बदहाली और आरक्षण लूटे जाने जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठाने को कहा। अखिलेश ने दावा किया कि इन विषयों पर किताबें भी छपवाई गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी और आजादी एक-दूसरे के विलोम हैं। उनका राष्ट्रवाद एकरंगी है, जबकि समाजवादी सोच बहुरंगी है। उन्होंने भाईचारा मजबूत करने और संविधान की रक्षा का आह्वान किया। लाल किले से झूठ न बोलने को कहा।