कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’ शुरू, हर वर्ग से नेतृत्व तलाशने पर जोर

Contributed byAnkur.Tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम
congresss organization creation campaign begins emphasis on finding leadership from every section new faces will get opportunity
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : कांग्रेस ने रविवार को लखनऊ में संगठन सृजन अभियान शुरू किया। एआईसीसी चुनाव समिति की सदस्य और पर्यवेक्षक डॉ. अमी याज्ञनिक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिला व शहर अध्यक्षों का चयन करने के साथ संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी बढ़ाना और नए नेतृत्व को अवसर देना है।

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी चाहते हैं कि शिक्षक, वकील, चिकित्सक, व्यापारी, किसान, युवा, छात्र और महिलाएं सक्रिय रूप से जुड़ें। इच्छुक लोग अपनी बात रखकर जिम्मेदारी के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा के अनुभवों से संगठन को अधिक समावेशी बनाया जाएगा। पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि लखनऊ में जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के ढांचे की समीक्षा कर मजबूती के सुझाव तैयार किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ‘बबलू’, शहर अध्यक्ष उत्तरी अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष दक्षिणी डॉ. शहजाद आलम और पीसीसी पर्यवेक्षक अतुल सिंह भी मौजूद रहे।