India To Become A 20 Trillion Economy 20 Major Reforms Needed To Achieve The Target By 2036
lead_ भारत बनेगा 20 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी!
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मुंबई: मौजूदा दौर में भारत की अर्थव्यवस्था में 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य का जिक्र होता है, लेकिन अब लक्ष्य इससे कहीं आगे पहुंच गया है। अब भारत को 20 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि एक रिपोर्ट में इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म इक्विरस (Equirus) की एक रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत साल 2036 तक 20 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है। लेकिन इसके लिए भारत को अपनी आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बढ़ानी होगी और रुपये में मजबूती लानी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक 20 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रुपये की अंडरलाइंग ग्रोथ करीब 14.2% और हर साल रुपये में लगभग 3 से 3.6% की मजबूती जरूरी होगी।
20 सुधारों का जिक्र: रिपोर्ट में भारत की आर्थिक क्षमता बढ़ाने के लिए 20 बड़े सुधारों का सुझाव दिया गया है। इक्विरस के मुताबिक, इन सुधारों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ सकती है और देश की बाहरी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। साथ ही विदेशी मुद्रा संतुलन मजबूत होगा, जिससे इस बड़े लक्ष्य को हासिल करना संभव हो सकेगा। कुछ सुधार इस प्रकार हैं: ईंधन को जीएसटी के तहत लाना। राज्यों के लिए न्यूनतम पूंजीगत खर्च तय करना। भारतीय रेलवे को शेयर बाजार में लिस्ट करना। भारत का सोवरेन फंड बनाना। निजी शिक्षा क्षमता को बढ़ाना और निजी क्षेत्र में R&D को बढ़ावा देना।