Jaisinghpur Primary Schools Poor Condition School Running On Paper Education Missing
स्कूल कागजों में चल रहा, हकीकत में पढ़ाई ‘लापता’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, सुलतानपुर: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और उप्र प्रभारी संजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के रोहिलपारा प्राथमिक विद्यालय का जायजा लिया। स्कूल की बदहाल स्थिति देखकर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। विद्यालय परिसर से विडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर आरोप लगाया कि स्कूल कागजों में चल रहा है, जबकि हकीकत में यहां की व्यवस्थाएं ‘चोरी’ हो चुकी हैं।
सांसद ने विडियो-फोटो में बंद कमरे, धूल फांकती टेबल-कुर्सियां और दीवारों पर लगे जाले दिखाए। कहा कि विद्यालय में पढ़ाई का माहौल तक नहीं है। ग्रामीणों ने भी बताया कि स्कूल की खराब स्थिति के चलते बच्चों को भेजना काफी पहले ही बंद कर चुके हैं।वहीं स्कूली की रसोई भी बदहाल मिली। खड़की-दरवाजे टूटे होने के साथ ही गंदगी फैली थी। हैंडपंप से आनी तक नहीं आ रहा था। सांसद ने कहा कि 15 अगस्त को स्कूल में बच्चों की चहल-पहल और उत्सव का माहौल होना चाहिए था, लेकिन हर तरफ गंदगी और बदहाली फैली है। संजय सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि यह स्कूल कागजों में चल रहा है, हकीकत में ‘चोरी हो गया’ है।