'सरकार में बैठे लोगों से जवाब मांग रहे युवा'

Contributed byRanvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम
mayawati seeks answers from the government on youth aspirations questions the developed india dream
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से युवाओं के मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ और ‘मेरा भारत महान’ का सपना तभी पूरा होगा, जब सरकारें युवाओं की उम्मीदों, समस्याओं और भविष्य को गंभीरता से लें। मायावती ने बताया कि देश की लगभग 52 प्रतिशत आबादी 30 वर्ष से कम उम्र की है, जो आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन उचित अवसर और परिणाम न मिलने से सवाल उठा रही है। उन्होंने बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था की जरूरत बताई। संवैधानिक संस्थाओं से ईमानदार चेक ऐंड बैलेंस निभाने की अपील की, ताकि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व गरीबों को लाभ मिले।