Police Personnel Hiding Cases In Passport Verification Will Face Action Dgp
पासपोर्ट सत्यापन में पुलिसवालों ने केस छिपाए तो होगी कार्रवाई: DGP
Contributed by: Ankur.Tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : पासपोर्ट सत्यापन में आवेदक के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों और उनकी वर्तमान स्थिति का सही उल्लेख अनिवार्य होगा। कोई मुकदमा छिपाने, अधूरी जानकारी देने या लापरवाही करने पर संबंधित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।
डीजीपी राजीव कृष्णा ने यह निर्देश इलाहाबाद हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद जारी किए। जतिन कुमार बनाम उप्र राज्य मामले में पुलिस रिपोर्ट में याची पर लंबित दो केसों में केवल एक का उल्लेख था। कोर्ट ने सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि पासपोर्ट जारी करना गंभीर विषय है, इसलिए रिपोर्ट पूरी और अद्यतन होनी चाहिए।