Smallcap Investment Increase Or Proceed Cautiously Know The Truth From July Data
स्मॉलकैप में अभी निवेश बढ़ाएं या संभलकर चलें?
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Sudha.Shrimali@timesofindia.com
n मुंबई: AMFI का जुलाई डेटा स्मॉलकैप में लौटते भरोसे की साफ तस्वीर पेश करता है। 7,767.50 करोड़ रुपये का रेकॉर्ड इनफ्लो बताता है कि निवेशक ब्रॉडर मार्केट की ग्रोथ स्टोरी को लेकर पॉजिटिव हैं। अर्निंग्स ग्रोथ भी इस ऑप्टिमिज्म को कुछ आधार देती है। लेकिन निवेशक के लिए इसका मतलब यह नहीं है कि अब स्मॉलकैप में पैसा बढ़ा दें। सही रणनीति यह है कि पहले अपने पूरे पोर्टफोलियो का स्मॉलकैप एक्सपोजर देखें, फिर अपनी रिस्क कैपेसिटी और इन्वेस्टमेंट होराइजन के हिसाब से फैसला लें। AMFI के जुलाई के आंकड़ों के मुताबिक, स्मॉलकैप फंड्स में 7,767.50 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। जून में यह आंकड़ा 5,601.96 करोड़ रुपये था। यानी एक महीने में इनफ्लो करीब 38.7% बढ़ गया। मिडकैप फंड्स में भी 6,192 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसके उलट लार्जकैप फंड्स से 1,321 करोड़ रुपये की निकासी हुई।