केंद्रीय कोटे से अब यूपी को सबसे अधिक बिजली

Contributed byAnand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम
up gets the highest electricity from the central quota hope for meeting demand
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्रीय कोटे से प्रदेश को अब देश में सबसे अधिक बिजली आवंटित की गई है। मानसून सत्र में राज्यसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार, 30 जून 2026 तक केंद्र ने उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिदिन 11,520.50 मेगावॉट बिजली का कोटा तय किया।

31 मार्च 2025 को यह आवंटन 9,530.40 मेगावॉट था, जो 31 मार्च 2026 को 10,881.20 मेगावॉट हुआ। इस तरह 2024-25 से 2025-26 के बीच 1,990.10 मेगावॉट की वृद्धि दर्ज हुई। 30 जून 2026 को यूपी का आवंटन महाराष्ट्र से 2,495.3 मेगावॉट अधिक रहा। केंद्र गाडगिल फॉर्मुले के तहत अपने उत्पादन स्रोतों से राज्यों को बिजली देता है। पहले यूपी को कम कोटा मिलने के कारण महंगी बिजली खरीदनी पड़ती थी। आबादी और जरूरतों के आधार पर कोटा बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। उपभोक्ता परिषद की मांग पर 2008 में नियामक आयोग ने केंद्र को पत्र लिखा था। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इसे लंबी लड़ाई का सकारात्मक परिणाम बताते हुए स्वागत किया और उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी माना।