Bulldozer Ran On Ayodhya Road Municipal Corporation Took Major Action On Illegal Encroachments On High Courts Instructions
अयोध्या रोड पर अवैध कब्ज़े ढहाए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
शहर को जाम और अतिक्रमण से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने सोमवार को हाई कोर्ट के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम जोन-7 और जोन 4 की इंजिनियरिंग टीम ने सुबह से ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान पॉलिटेक्निक चौराहे से चिनहट तिराहे तक सड़क, नाली और नालों की पटरियों पर हुए अवैध कब्जों को हटाया गया। जोनल अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि नगर निगम, प्रवर्तन और टैक्स टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने सबसे पहले पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास सड़क किनारे बनाए गए 53 अवैध रैंप ध्वस्त किए। सड़क के दोनों किनारों और नालों की पटरी पर लगे 8 लोहे के काउंटर, 6 गुमटियां, 10 ठेले और 9 ठेलियां भी जब्त की गईं। कई स्थानों पर प्लास्टिक की थैलियां और डिस्पोजल जब्त कर जुर्माना भी वसूला गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि यह अभियान आगे भी सभी जोनों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।