तालाब में तब्दील होता शहर

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow rains havoc city turns into pond in two days questions raised on sewer lines and cabling
दो दिन की बारिश में लखनऊ शहर तालाब में तब्दील होने लगा। सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक तो बाधित हुआ ही, बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी धराशाई हो गई। इसके पीछे के कारणों पर शासन और प्रशासन को गौर करना चाहिए। वह भी तब, जब दो साल पहले ही पूरे शहर में एक सिरे से सीवरलाइन डाली गई थी। तब दावे तो बहुत किए जा रहे थे लेकिन आज लोग उन्हीं सीवर लाइनों के काम न आने पर सवाल उठाने लगे हैं। वहीं पूरे शहर में एरियल बंच केबिल का जाल बिछा दिया गया लेकिन फाल्ट फिर भी दूर नहीं हो सके।

रोहित शर्मा, लखनऊ