ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट घोषित, 1468 चयनित

नवभारतटाइम्स.कॉम
gram panchayat officer recruitment result released selection on 1468 posts know cutoff and details of selected candidates
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 1468 रिक्त पदों में सभी के सापेक्ष चयन किया गया है। भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को और अभिलेखों का परीक्षण 6 मई को करवाया गया था।
आयोग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में 849 सामान्य, 356 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जनजाति, 139 अन्य पिछड़ा वर्ग और 117 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थी शामिल हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग के 2, भूतपूर्व सैनिक वर्ग के 47, महिला वर्ग के 270 और दिव्यांग वर्ग के 30 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के दो पदों पर पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण अन्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया। 96 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से चयन सूची में शामिल किया है। इनका अंतिम चयन प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्रों और दस्तावेज के सत्यापन पर निर्भर करेगा। सामान्य और ओबीसी का कटऑफ 68.25, ईडब्ल्यूए का 65.75, एससी का 57.75 और एसटी का 54.50 अंक रहा।