Up japan Investment Meet 2026 200 Japanese Companies To Invest Main Event In Lucknow
इन्वेस्टमेंट मीट में 200 से अधिक जापानी कंपनियां लेंगी हिस्सा
Contributed by: Anand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए 18 से 23 अगस्त तक ‘ यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में होने वाले इस पांच दिवसीय सम्मेलन में जापान के 200 से अधिक उद्योगपति, सीईओ, निवेशक और नीति-निर्माता भाग लेंगे। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यमानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी करेंगे।
इन्वेस्ट यूपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जापान की कारोबारी रुचि को उत्तर प्रदेश में ठोस निवेश में बदलना है। सम्मेलन में मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। 19 अगस्त को नई दिल्ली में हाई-लेवल सीएक्सओ राउंडटेबल के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि 21 अगस्त को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य निवेश सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यहां जी-टू-बी और बी-टू-बी संवाद के जरिए निवेशकों और सरकार के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा।