Buraris 100 Foot Road To Be Repaired Soon Pwd Starts Preparation For Repair
जल्द शुरू होगा रोड को ठीक करने का काम : PWD
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : बुराड़ी में खराब सड़क और जलभराव के खिलाफ रविवार को स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन करने के बाद अब PWD पर भी रोड को जल्द से जल्द ठीक करने का दबाव बढ़ रहा है।
पीडब्ल्यूडी के डिविजन अधिकारियों के अनुसार, बुराड़ी स्थित 100 फुटा रोड को रिपेयर करने के लिए ड्रेन और रोड निर्माण, दोनों का एक पैकेज तैयार किया गया था। ड्रेन का काम खत्म होने के बाद दो दिन पहले ही जल बोर्ड ने यह रोड पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर की है। अब जल्द ही आउटर रिंग रोड से हिरनकी तक 100 फुटा रोड के करीब 7 किमी लंबे स्ट्रेच को रिपेयर करने का काम शुरू किया जाएगा। ड्रेन निर्माण के चलते ही लेबर चौक से प्रदीप विहार के बीच 100 फुटा रोड काफी खराब हो गई थी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने यह भी बताया कि बिटुमिन के दाम बढ़ने से लागत में बढ़ोतरी होने के कारण अतिरिक्त फंड पास कराना पड़ा।