Greater Noida Two Accused Of Ganja Smuggling Arrested With Over 23 Kg Contraband
गांजे के साथ तस्करी के 2 आरोपी अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 23 किलो 600 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नितेश (22) और रामपाल (40) के रूप में हुई। दोनों को गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के जरिए सूचना मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान दोनों से गांजा मिला। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे ग्रेटर नोएडा में किन लोगों तक पहुंचाना था।