महिला मित्र के साथ फ्लैट में मिले ग्राम सचिव, पत्नी ने किया हंगामा

नवभारतटाइम्स.कॉम
gram sachiv found with female friend in flat wife created ruckus police booked for disturbing peace
n NBT न्यूज, लखनऊ: गुडंबा में सोमवार को ग्राम सचिव महिला मित्र के साथ फ्लैट में मौजूद थे। जानकारी मिलने पर ग्राम सचिव की पत्नी डायल-112 पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और दोनों को फ्लैट में पकड़ लिया। इस दौरान पत्नी ने महिला मित्र के साथ मारपीट भी की। गुडंबा पुलिस ने ग्राम सचिव का शांति भंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी मिश्र ने बताया की माल क्षेत्र में तैनात ग्राम सचिव अलसफ बेग कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट में रहते हैं। अतरौली निवासी उनकी पत्नी फिलहाल मायके में थीं। सोमवार को उन्हें जानकारी मिली कि अलसफ एक महिला मित्र के साथ फ्लैट में हैं। इसके बाद पत्नी मौके पर पहुंचीं और डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद फ्लैट में मौजूद अलसफ और महिला को बाहर लाया गया। इस दौरान पत्नी और महिला के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बाद में पुलिस अलसफ को गुडंबा थाने ले गई। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि मामले में ग्राम सचिव अलसफ बेग के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।