हाई कोर्ट का स्टे दबाए बैठा रहा राजस्व विभाग, बिक गई 6 बीघा जमीन

नवभारतटाइम्स.कॉम
हाई कोर्ट का स्टे दबाए बैठा रहा राजस्व विभाग, बिक गई 6 बीघा जमीन
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: राजधानी की पांचों तहसीलों में सोमवार को आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में अधिकारियों ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 260 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 34 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में मोहनलालगंज तहसील में राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। हाई कोर्ट का स्टे आदेश और उसकी कॉपी मिलने के बावजूद राजस्व कर्मियों ने उसे अभिलेखों में दर्ज नहीं किया। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर विपक्षियों ने सिकंदरपुर अमौलिया में करोड़ों रुपये की छह बीघा जमीन सात लोगों को बेच दी और कर्मियों ने उसका दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) भी कर दिया। पीड़ित किसान की शिकायत पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आरके सिंह ने एसडीएम को दोषी राजस्वकर्मी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।