ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा मजदूर परिवार

नवभारतटाइम्स.कॉम
ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा मजदूर परिवार
n NBT न्यूज, निगोहां : नागपंचमी पर सोमवार को निगोहां के हरिकुंवर खेड़ा गांव में बारिश के बीच मजदूर का जर्जर कच्चा मकान ढह गया। हादसे के वक्त परिवार के लोग मकान के बाहर थे। हालांकि, मकान गिरने के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। रघुनाथ खेड़ा (मजरा हरिकुंवर खेड़ा) निवासी मजदूर हार्दिक का परिवार वर्षों से इस कच्चे व जर्जर मकान में रह रहा था। हादसे में गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया है।