जर्जर छज्जा गिरने से मलबे में दबा युवक, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow young man tragically dies buried under debris after dilapidated balcony collapses heavy rain cited as cause
n NBT न्यूज, लखनऊ : सैरपुर में रैथा रोड पर रविवार सुबह तेज बारिश के दौरान मकान के छज्जे पर बना शौचालय गिर गया, जिसके मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई।

सीतापुर थानगांव निवासी रमाकर (38) पत्नी शोभा और तीन बच्चों के साथ चार साल से रैथा रोड स्थित मकान में रह रहे थे। बेटे लक्ष्मीकांत के मुताबिक, सुबह करीब छह बजे बारिश के दौरान रमाकर छज्जे पर बने शौचालय में गए थे। इसी दौरान छज्जा ढह गया और वह मलबे के साथ गली में जा गिरे। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी बीकेटी विकास पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।