जीएमडीए के दो प्रॉजेक्टों को मिली CM की मंजूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
cms green signal to two major gmda projects citys road connectivity to improve with 68 crores
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-44: शहर के कई इलाकों में आने वाले समय में सड़क कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। जीएमडीए की दो परियोजनाओं को सोमवार देर शाम चंडीगढ़ में सीएम की अध्यक्षता में हुई हाई पावर पर्चेज कमिटी की बैठक में मंजूरी मिल गई। दोनों प्रॉजेक्ट पर 68 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। इस साल के अंत तक दोनों प्रॉजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद है। बैठक में इफको चौक से एसपीआर तक करीब सात किमी रोड के रेनोवेशन के अलावा सेक्टर 68/69 मिसिंग लिंक को मंजूरी मिली है। मिसिंग लिंक रोड बनने के बाद एसपीआर और सोहना रोड के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी। प्लान के तहत सेक्टर 68 और 69 को विभाजित करने वाली सड़क पर मिसिंग लिंक के अलावा सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इससे सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) और सोहना रोड़ के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी। साथ ही सेक्टर 68, 69, 70, 70ए , 75 और 76 के लोगों को भी राहत मिलेगी। प्लान के तहत करीब 900 मीटर नई मुख्य सड़क का निर्माण किया जाएगा।