3 युवक हथियार के साथ अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida three youths arrested with illegal weapons during checking police reveal
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। खैरपुर गोल चक्कर से वैदपुरा गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में तीन युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास अवैध हथियार मिले। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के चोला फिरोजपुर निवासी सचिन भाटी (19), दाऊदपुर निवासी दक्ष सोलंकी (21) और ककोड़ थाना क्षेत्र के हिरनोटी निवासी लक्ष्मण (18) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि सचिन से एक चाकू, दक्ष के पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि लक्ष्मण के पास से एक चाकू बरामद हुआ।