ठगी का आरोपी मंगलुरु से गिरफ्तार

Contributed byDinesh.Mishra|नवभारतटाइम्स.कॉम
noidas 400 victims fraudster arrested from mangaluru ed nabs accused
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

नोएडा में फ्लैट देने के नाम पर कर्नाटक सहित कई राज्यों में ठगी करने वाले रियल एस्टेट कारोबारी को ईडी ने मंगलुरु से गिरफ्तार किया। इस रियल एस्टेट कारोबारी ने नोएडा में 400 से ज्यादा लोगों से ठगी की है। ईडी प्रवक्ता ने बताया कि पोंजी स्कीम के बहाने हजारों करोड़ की ठगी करने वाले रियल एस्टेट कारोबारी शिवानंद सिद्धप्पा नीलन्नावर को गिरफ्तार करने के बाद स्पेशल कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगी गई।
ईडी अधिकारियों ने बताया कि इस रियल एस्टेट कारोबारी एम एस शिवम असोसिएशट नाम से कंपनी बनाने के बाद लोगों को पोंजी स्कीम के जरिए पैसा लगाने के साथ 5 साल पूरा होने पर नोएडा सहित कई शहरों में घर देने का लालच देकर बड़े पैमाने पर निवेश कराया। यूपी, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में रेफरल नेटवर्क के जरिए लोगों को जोड़ने के साथ घर देने का आश्वासन देते हुए इस ठग ने 2112 करोड़ बटोरे। घर देने के नाम पर हजारों करोड़ रुपये लोगों से वसूलने के बाद परिवार के सदस्यों की विभिन्न कंपनियां शिवम सेवा प्राइवेट लिमिटेड, शिवम प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम भारी भरकम धनराशि ट्रांसफर करने के साथ विदेश भेजने का भी काम किया। कोर्ट से मिले रिमांड के बाद होम बायर्स के धन को लेकर पूछताछ में मिले सबूतों को कोर्ट के सामने 23 अगस्त को पेश किया जाएगा।