Ek Ped Maa Ke Naam Campaign 120 Lakh Saplings Planted In Gurugram Aravalli Flora Prioritized
‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत 1.20 लाख पौधे लगाए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : प्रदेश भर में चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गुड़गांव में भी बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। अभियान के तहत इस सीजन में अब तक करीब 1 लाख 20 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इसमें अरावली की वनस्पति प्रजातियों को प्राथमिकता दी जा रही है। पौधरोपण के साथ ही उनके सर्वाइवल पर भी जोर दिया जा रहा है।
जिला वन अधिकारी सुरेंद्र दांगी ने बताया कि वन विभाग की ओर से करीब 1 लाख 10 हजार पौधे रोपे गए, जबकि 10 हजार से अधिक पौधे नागरिकों ने स्वयं लगाए हैं। इसके अलावा विभाग ने करीब एक लाख पौधे नागरिकों को उपलब्ध भी कराए हैं। पौधरोपण के दौरान अरावली क्षेत्र की जैव-विविधता और स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई है। विभाग का उद्देश्य जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ स्थानीय जैव-विविधता का संरक्षण करना है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान को केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल पर भी जोर दिया जा रहा है।