भीड़ प्रबंधन सीखने प्रयागराज पहुंची महाराष्ट्र पुलिस

नवभारतटाइम्स.कॉम
maharashtra police reaches prayagraj to learn crowd management will aid in kumbh preparations
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज : सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के बीच महाराष्ट्र पुलिस का एक दल प्रयागराज आया है। दल प्रयागराज महाकुंभ और माघ मेले में जुटने वाली भीड़ के प्रबंधन से अनुभव हासिल कर कुंभ में लागू करेगा। नासिक के पुलिस आयुक्त संदीप कार्निक के नेतृत्व में दो दिवसीय दौरे पर आए दल ने पहले दिन पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा समेत महाकुंभ व माघ मेले में ड्यूटी कर चुके अधिकारियों से मिलकर इंतजाम समझे।