10th Pass Doctor Revealed Illegal Abortion Busted In Gurgaon Major Action By Health Department
10वीं पास दे रहा था गर्भपात की दवा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में शुक्रवार को अवैध गर्भपात का मामला सामने आया है। सिविल सर्जन गुड़गांव को बंगाली क्लिनिक में अवैध गर्भपात और बिना योग्यता इलाज किए जाने की सूचना मिली थी। पुष्टि के लिए PCPNDT नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र सोलंकी और नवीन कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को डिकॉय मरीज बना भेज कार्रवाई की। टीम के अनुसार, खुद को डॉ. उत्तम बाला मौजूद मिला। मेडिकल योग्यता से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो सामने आया कि उत्तम बाला ने केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसके पास कोई मान्य मेडिकल डिग्री नहीं है। सोहना थाना पुलिस को FIR दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया है। टीम ने क्लिनिक से मिला सामान भी सील कर दिया है।