जाति जनगणना में OBC कॉलम न होने पर कांग्रेस का हमला

Contributed byAnkur.Tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम
obc column missing in caste census congresss sharp attack on center calling it a betrayal of backward classes
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के फॉर्म में ओबीसी के लिए अलग कॉलम न होने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि एससी-एसटी कॉलम है, लेकिन ओबीसी कॉलम नहीं, इसलिए सही गणना असंभव होगी।

गौतम ने इसे पिछड़ों से धोखा बताते हुए नया नोटिफिकेशन जारी करने, ओबीसी जातियों का ड्रॉप-डाउन कॉलम बनाने और तेलंगाना मॉडल की तरह विशेष नंबर देने की मांग की। जयहिंद ने कहा, सरनेम आधारित गणना से डेटा अनुपयोगी होगा। उधर, युवा कांग्रेस शनिवार दोपहर 12 बजे परिवर्तन चौक से राजभवन घेराव करेगी। जेन-जी छात्र आंदोलन में पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन के विरोध में यह मार्च होगा।