Manish Anandani Becomes New Ceo Of Colgate India Prabha Narasimhan To Take On A Bigger Role In Asia pacific
कोलगेट इंडिया के CEO बने मनीष
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई : कोलगेट-पामोलिव इंडिया ने शुक्रवार को लीडरशिप में बदलाव की घोषणा की। MD और CEO प्रभा नरसिम्हन एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में बड़ी भूमिका संभालेंगी और उनकी जगह कोलगेट के पूर्व एग्जीक्यूटिव मनीष आनंदानी लेंगे। कंपनी ने बताया कि नरसिम्हन 28 सितंबर, 2026 से कोलगेट-पामोलिव के एशिया-पैसिफिक डिवीजन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट - मार्केटिंग का पद संभालेंगी। लगातार पांच वर्षों के लिए आनंदानी को मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के तौर पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। आनंदानी केनव्यू (पहले जॉनसन एंड जॉनसन कंज्यूमर हेल्थ) से कोलगेट-पामोलिव इंडिया में आ रहे हैं, जहां वह भारत और दक्षिण एशिया के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर थे।