Padma Shri Dr Anil Rastogis First Performance Play Purnam Today At Vishweshwaraiya Auditorium
पद्मश्री के बाद आज पहली प्रस्तुति देंगे डॉ. अनिल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : परिस्थितियां जब इंसान से उसका जीवन छीन लेती है, तो वर्षों बाद घर लौटकर भी क्या अपनी दुनिया वापस मिलती है? इसी सवाल को टटोलने आ रहा है नाटक 'पूर्णम'। शनिवार को विश्वेश्वरैया ऑडिटोरियम में होने वाली यह प्रस्तुति बेहद खास है, क्योंकि पद्मश्री मिलने के बाद वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी पहली बार मंच पर वापसी करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह नाटक 'नीलकंठ' नाम के पिता की कहानी है, जो अन्याय के कारण वर्षों परिवार से दूर रहा। वक्त बदला, रिश्ते बदले, पर उसका प्रेम नहीं घटा। यह नाटक त्याग, न्याय और बेबसी के बीच बुनी गहरी संवेदना है। उन्होंने बताया कि पद्मश्री मिलने के बाद यह मेरा पहला प्ले है इसलिए काफी खास है। बदलते रिश्तों के भावनात्मक द्वंद्व को जीना मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।