Bhimbetka Rock Shelters A Vivid Depiction Of Human Civilizations History
'भीमबैठका शैलचित्रों में छिपा है मानव सभ्यता का इतिहास'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा आयोजित 13 दिवसीय पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ।
डॉ. व्यास ने भीमबैठका शैलाश्रयों की खोज, इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन शैलचित्रों में प्रागैतिहासिक मानव के जीवन, आखेट, नृत्य, युद्ध और पशु-जगत का बेहद सजीव चित्रण मिलता है। विभिन्न कालखंडों की यह चित्रकला शैली मानव सभ्यता व सांस्कृतिक विकास को समझने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रत्यक्ष और 50 ऑनलाइन प्रतिभागी जुड़े। निदेशक रेनू द्विवेदी ने पद्मश्री डॉ. व्यास को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।