कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram speeding car hits bike drunk driver kills two youths
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर के न्यू रेलवे रोड स्थित लाल अस्पताल के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है, जिसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई है।
रेवाड़ी के गांव तिहाड़ा निवासी हर्ष ने पुलिस को बताया कि वह गुड़गांव के मियावाली कॉलोनी सेक्टर-14 में रहता है और एक कंपनी में काम करता है। रात करीब 12:45 बजे जब वह कमरे से बाहर सड़क पर टहलने निकला, तो कुछ ही दूरी पर उसने एक एक्सिडेंट देखा। दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर उसके दो दोस्त पड़े थे। आरोप है कि कार के चालक ने बाइक में टक्कर मारी थी। सूचना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रोहित निवासी गांव जाडरा व अभिषेक निवासी गांव रेवाड़ी खेड़ा भिवानी के रूप में हुई है। एक्सिडेंट के बाद कार कुछ दूरी पर डिवाइडर से टकराई हुई मिली। पुलिस ने कार चालक प्रियांशु कुमार निवासी आदर्श नगर, गुड़गांव को पकड़ लिया। आरोपी चालक प्रियांशु से शराब की बदबू आ रही थी।