2,500 महिलाओं ने बजाया डमरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
2500 women played damru on hariyali teej enthusiasm seen at sanatan dham
n NBT न्यूज, लखनऊ: ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को चिनहट स्थित सनातन धाम लॉन परिसर में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्था की अध्यक्ष सपना गोयल की अगुआई में आयोजित उत्सव में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आई लगभग 2500 महिलाओं ने डमरू बजाया। इस अवसर पर समाज सेवा में जुटीं महिलाओं को सनातनी हरा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।