25 को होगी बहिराणा साहिब की पूजा

नवभारतटाइम्स.कॉम
25th august bahirana sahib puja conclusion of sindhi communitys 40 day chaliha mahotsav
n NBT न्यूज, लखनऊ: सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का 40 दिवसीय चलिह्या महोत्सव 24 अगस्त तक चलेगा। 25 अगस्त को बहिराणा साहिब की पूजा होगी। इस अवधि में समाज के लोग सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए भूमि पर शयन और नियमित आराधना कर रहे हैं। राजाजीपुरम, इंदिरा नगर, मवैया, कृष्णानगर, अलीगंज व विकासनगर स्थित मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना जारी है। इंदिरा नगर मंदिर में भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए, जबकि राजाजीपुरम मंदिर में आने वाले रविवार को महाप्रसाद चढ़ाया जाएगा। सक्खर सिंध पंचायत के अध्यक्ष संजय जेसवानी ने बताया कि हर वर्ष 16 अप्रैल से 24 अगस्त तक अनवरत 40 दिन भगवान झूलेलाल की आराधना की जाती है। रतन मेघानी व हंसराज राजपाल ने बताया कि इन दिनों में सिंधी समाज के पुरुष जमीन पर सोते हैं। महिलाएं भी इन दिनों सादगी पूर्ण जीवन जीती हैं। मोहनदास लधानी, राजू जसवानी, सतीश लखमानी, इंदर कालानी ने पूजा की। राजाजीपुरम के दीपक छाबड़ा एवं नरेश चौधरी ने भी पूजा की।