किताबी ज्ञान के साथ हुनर भी सीखेंगे पीएमश्री के छात्र

नवभारतटाइम्स.कॉम
pm shri students to learn skills along with bookish knowledge will connect with local experts
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : जिले के छह पीएमश्री गवर्नमेंट स्कूल में क्लास छह से आठ तक के स्टूडेंट को स्थानीय कारीगरों, कारोबारियों, उद्योगों और अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों से जोड़ने की पहल की जा रही है।स्कूलों में स्टूडेंट की रुचि और स्था उन्हें मिट्टी और पानी से जुड़े काम, बागवानी, सौर ऊर्जा, रोबोटिक्स , साइबर सुरक्षा, खाना बनाना, चित्रकला, सिलाई-कढ़ाई और मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा स्टूडेंट को बैंक, डाकघर, डेयरी, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, पुलिस और अग्निशमन केंद्र समेत अन्य संस्थानों पर ले जाकर उसके बारे में बताया जाएगा।