500 एकड़ में बनेगा RGNAU का सेंटर फॉर एक्सिलेंस

नवभारतटाइम्स.कॉम
500 acre center of excellence to be built at rajiv gandhi aviation university 17000 students to get education
NBT न्यूज, अमेठी: राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (RGNAU) को देश के प्रमुख विमानन शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गइ्र है। विवि ने 500 एकड़ अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण के लिए डीपीआर केंद्र को भेजा था। जिसे केंद्र ने यूपी सरकार को भेज दिया है। राज्य सरकार से भूमि उपलब्ध होते ही सेंटर फॉर एक्सीलेंस का काम शुरू होगा।

कुलपति प्रो. भृगु नाथ सिंह के अनुसार प्रस्तावित परिसर में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, रिसर्च सेंटर और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विमानन, एयरोस्पेस और संबद्ध क्षेत्रों में उच्चस्तरीय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है। डीपीआर में वर्ष 2033 तक का विकास मॉडल तैयार किया गया है। इसके तहत विश्वविद्यालय में करीब 17 हजार विद्यार्थियों को अध्ययन की सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा शैक्षणिक सत्र में 595 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वर्ष 2013 में स्थापित RGNAU नागर विमानन मंत्रालय के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय है। यह विमानन और एयरोस्पेस शिक्षा के लिए समर्पित देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है।