Big Statement By Ram Mandir Construction Committee Chairman Nripendra Mishra Attempt To Spread Controversy Temple Construction Will Be Completed On Time
विवाद पैदा करने के मकसद से फैलाई जा रही अफवाह: नृपेंद्र
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या : मनगढ़ंत तरीके से अफवाह फैलाकर विवाद पैदा करने की कोशिश हो रही है। हमारा ध्यान सिर्फ मंदिर निर्माण समय से पूरा करवाने पर है। यह बात राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने चंपत राय के वायरल पत्र को लेकर कही। दावा किया कि उन्होंने कोई पत्र देखा ही नहीं है। इसके साथ ही कहा कि सीईओ के चयन प्रक्रिया में मैं शामिल नहीं हूं और मुझे कोई जानकारी भी नहीं है।
राम मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन शुक्रवार को नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनना करोड़ों श्रद्धालुओं के सपने साकार होना है। स्पष्ट किया कि मंदिर निर्माण में केंद्र या राज्य सरकार का एक भी रुपया नहीं लगा है। पूरा निर्माण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा देशभर के रामभक्तों से जुटाए गए धन से हुआ है।